ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना के AG कॉलोनी में दारोगा के बेटे की हत्या, पंखे से लटका मिला शव, शराब की बोतल और आपत्तिजनक सामान फ्लैट से बरामद

08-Jun-2024 09:05 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में एक दारोगा के बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। रिहायशी इलाका एजी कॉलोनी स्थित एक फ्लैट से युवक की लाश मिली है। कमरे में युवक की लाश पंखे से लटकी हुई थी। जहां से पुलिस ने शराब की बोतल और कंडोम बरामद किया है। पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि फ्लैट में युवक के साथ-साथ भी महिला और कुछ लोग भी होंगे। जो यहां पार्टी मना रहे थे। पार्टी के दौरान कोई विवाद हुआ होगा। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जतायी है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को पंखे से लटकाने की भी बात दोहरायी है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच पटना पुलिस कर रही है। 


मृतक की पहचान भोजपुर निवासी श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज के रूप में हुई है। मृतक के पिता पटना में स्पेशल ब्रांच में तैनात हैं। आर्यन पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी करता था। हाल ही में मेडिकल का रिजल्ट भी निकला था। परीक्षा में अंक कम लाने की वजह से वो इन दिनों काफी परेशान रह रहा था। आज जब कमरे से बदबू आने लगी तब आस-पास में रहने वाले लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की फ्लैट में बाहर से ताला लगाया गया है। ताला तोड़ने के बाद जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तब कमरे से काफी बदबू निकलने लगा। 


मुंह पर रुमाल रखकर जब पुलिस कमरे में गई तब देखा की पंखे से एक युवक का शव लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मामले की छानबीन शुरू की। सड़ चुके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दारोगा के बेटे की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।