ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में दारोगा का पिस्टल लेकर बदमाश फरार, बुद्धा कॉलोनी थाना में पोस्टेड...

पटना में दारोगा का पिस्टल लेकर बदमाश फरार, बुद्धा कॉलोनी थाना में पोस्टेड है SI

02-Jan-2020 06:46 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बदमाशों ने एक बार फिर से दुस्साहस दिखाया है. शरारती तत्व एक दारोगा का पिस्टल लेकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन के साथ-साथ पिस्टल की तलाशी में जुटी हुई है.


बदमाशों ने किया दारोगा का पिस्टल गायब
घटना राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके की है. जहां गोसाई टोला में बदमाशों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है. बदमाश एक घायल दारोगा का पिस्टल लेकर भाग गए हैं. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बेहोशी की हालत में दारोगा गोसाई टोला में मिला है. फ़िलहाल इलाज के लिए दारोगा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बुद्धा कॉलोनी थाना में पोस्टेड है SI
घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना की टीम मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि घायल दारोगा चांद्रायण मरांडी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना में पोस्टेड हैं. दारोगा की ऐसी हालत आखिर कैसे हुई पुलिस इसकी छानबीन में लगी हुई है. पुलिस पिस्टल की भी तलाशी में जुटी हुई है.