ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS : पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने कई को...

BIHAR NEWS : पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने कई को कुचला; कई की हालत गंभीर

20-Oct-2024 02:45 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचला। इसमें सभी की हालत गंभीर है। 


जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचल दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें कई लोगो की हालत गंभीर है। इस कार पर हाईकोर्ट का स्टिकर चिपका हुआ है। इस घटना के बाद मौके से कार चालक फरार है। 


घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं कार में बैठे अन्य लोगों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कोतवाली थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।


इधर, बताया जा रहा है कि फोर व्हीलर गाड़ी ने कई ई रिक्शा और रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वीर चंद पटेल पथ पर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने कई ई रिक्शा, रिक्शा में टक्कर मारी है। कार ने कई लोगों को कुचला है। घटना में कई लोग घायल हो गए। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।