ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना में महापाप: होटल के कमरे में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, 6 दरिंदों ने रातभर की हैवानियत

18-Jul-2024 11:36 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छठी समारोह में डांस करने पहुंची एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ 6दरिंदों ने होटल के कमरे में रातभर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के एक होटल में छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बच्चे की छठी कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा डांसरों को भी बुलाया गया था। देर रात तक होटल में डांस और गाना बजाना चलता रहा। इस दौरान 6 युवक डांस कर रही युवती को जबरन कमरे में लेकर चले गए। कमरे में ले जाकर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसमें होटल का एक कर्मी भी शामिल था।


वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी वहां से निकल गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 4 आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया हालांकि पहले 6 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही थी। युवती का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी को आरोपियों को तलाश कर रही है।


इस घटना की जांच पटनासिटी डीएसपी 2 गौरव कुमार द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने आलमगंज के रहने वाले छोटू और होटल के कर्मी को गिरफ्तार किया है और दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान के लिए होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।