NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
25-Nov-2019 09:50 AM
PATNA: राजधानी पटना में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई. जिसके बाद आनन-फानन में ससुराल वाले महिला के शव को दाह संस्कार के लिए गुलबी घाट लेकर पहुंच गये. पुलिस को जब इसकी भनक लगी तब पुलिस ने महिला का दाह संस्कार रोक दिया और शव को बरामद करके उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
दरअसल बख्तियारपुर टंका बिगहा में रहने वाले लाला बाबू प्रसाद की बेटी चंचु की शादी इसी साल फरवरी महीने में कोठिया निवासी जितेंद्र कुमार विलोक के साथ हुई थी. शनिवार की रात दीदारगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि चंचु के गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है. हत्या करने के बाद ससुराल वाले आनन-फानन में उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए गुलबी घाट लेकर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस गुलबी घाट पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और लड़की के मायके वालों को इसकी जानकारी दी.
मृतक के भाई कैलाश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज के लोभी ससुराल वाले 8 लाख रुपये के लिए विवाहित को हमेशा टॉर्चर करते थे. आरोप है कि 8 लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने महिला की हत्या कर दी. दहेज हत्या के इस मामले में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका पति फरार है. पुलिस सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.