ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / news / पटना : हो जाए सावधान! अस्पताल का चार्ज देने के लिए लिंक भेज...

पटना : हो जाए सावधान! अस्पताल का चार्ज देने के लिए लिंक भेज खाते से उड़ाए हजारों रूपए

18-Feb-2022 08:08 AM

PATNA : साइबर अपराधियों हर बार नये-नये तरीके ढूंड ठगी कर रहे है. प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे है. इस बार साइबर अपराधियों ने एक अस्पताल कर्मी के मोबाइल पर लिंक भेजकर उसके खाते से 13 हजार रूपए का चुना लगा दिया. दूसरी तरफ एक एमबीबीएस छात्र को 1.80 लाख का चूना लगाया.


दोनों मामले में खास बात यह है कि दोनों से बदमाश ने आर्मी ऑफिसर बन कर बात की और झांसा दे दिया. जानकारी के मुताबिक कदमकुआं इलाके में अस्पताल कर्मी अशोक कुमार को फोन कर साइबर बदमाश ने यह जानकारी दी कि उनके अस्पताल में 50 जवानों की हेल्थ चेकअप कराना है और पूरी फीस की भी जानकारी ली. सब कुछ बात कर तय करने के बाद उसने एडवांस देने के नाम पर अशोक को एक लिंक भेज दिया. जिसे अशोक ने क्लिक किया तो उनके खाते से 13 हजार की निकासी हो गयी. 


दूसरी तरफ इसी तरह श्रीकृष्णापुरी इलाके के आनंदपुर के MBBS छात्र से किरायेदार बन कर बात की और उनके घर को किराये पर लेने की इच्छा जतायी. इसके साथ ही उसने स्कैन करने के लिए कुछ भेजा और यह बताया कि ऐसा करने पर उसे एडवांस की राशि मिल जायेगी. एमबीबीएस छात्र ने अपने मोबाइल फोन से उसे स्कैन किया और 1.80 लाख रुपये निकासी का मैसेज आ गया.