ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, दिनदहाड़े शख्स को गोलियों से भूना

19-Mar-2021 03:31 PM

By Badal

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना फतुहा के शुकुलपुर के फोरलेन की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दो संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फतुहा के शुकुलपुर के फोरलेन के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर एक शख्स को गोलियों से भून डाला. जिससे घटनास्थल पर ही शख्स की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान नालंदा जिले के परशुराय के रहने वाले अमरेंद्र के रूप में की गई है. मृतक शिक्षक थे. मृतक के पास से चार लाख रुपये भी बरामद किये गए हैं. 


मर्डर की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 


गौरतलब है कि राजधानी पटना में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं. हत्या की इस घटना के थोड़ी ही देर पहले अपराधियों ने पाटलिपुत्र के अल्पना मार्केट के पास एटीएम कैश वैन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, एटीएम कैश वैन द्वारा बैंक में पैसा जमा किया जा रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और करीब 9 लाख रुपये लूट लिए. फायरिंग के दौरान गोली बैंक के गार्ड को लगी जिसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है.