क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
15-Sep-2021 08:58 AM
PATNA : राजधानी पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने का मामला सामने आया है. गोलीबारी में एक महिला बुरी तरफ जख्मी बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए PMCH भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. लोगों का कहना है कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है.
वारदात पटना के बिहटा के परेव गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, परेव गांव निवासी चन्देश्वर महतो उर्फ बेचू का गांव के ही लोग से जमीनी के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. इसको लेकर दिनदहाड़े बेचू के घर पर चढ़कर कुछ अपराधियों ने हमला कर दिया. इस गोलीबारी में एक महिला के पैर में गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गई.
जख़्मी महिला की पहचान चन्देश्वर महतो की 50 वर्षीय पत्नी मीणा देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा को भी बरामद हुआ है. इधर, दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, चन्देश्वर महतो के बड़े बेटे धर्मेंद्र कुमार परेव निवासी संजीव पासवान से जमीन देने के लिए लाखों रुपए ले रखा है जिसे संजीव पासवान लगातर जमीन देने की बात कह रहा था. जमीन नहीं देने की स्थिति में वह वापस पैसे की मांग ही कर रहा था. इसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा था. दूसरे पक्ष के तरफ से 10 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने घर पर चढ़कर मारपीट करते हुए जमकर गोलीबारी कर दी.
गोलीबारी में धर्मेंद्र की मां की जांघ में गोली लगी और गोली लगते ही महिला शोर मचाने लगी. तभी सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले. किसी तरह से मौजूद लोगों द्वारा जख़्मी महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाना पर किसी के द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.