Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
20-Jun-2022 05:13 PM
PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट में गवाही देने जा रहे बाप-बेटे को गोली मार दी। इस घटना में बाप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दो साल पहले मृतक के बड़े बेटे की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में वह अपने दूसरे बेटे के साथ गवाही देने के लिए कोर्ट जा रहे थे। दिनदहाड़े इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना अथमलगोला थाना क्षेत्र के टाल इलाके की है।
मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मीनारायण सिंह के रूप में हुई है जबकि बदमाशों के हमले में मृतक का 30 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र कुमार घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटा बाइक पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान अथमलगोला का टाल इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे लक्ष्मीनारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले अपराधियों ने लक्ष्मीनारायण सिंह के बेटे धर्मवीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की सुनवाई बाढ़ कोर्ट में चल रही थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।