ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में कोरोना से मां की मौत के बाद बेटी ने की खुदकुशी, कई दिनों से डिप्रेशन में थी

26-May-2021 08:49 AM

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार कम ज़रूर हुई है लेकिन अभी भी इसका कहर जारी है. वहीं कोरोना से अपनों को खोने वाले लोगों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां कोरोना से मां की मौत होने के बाद बेटी ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 


घटना पाटलिपुत्र थाना इलाके के राजापुर मैनपुरा की है. मृतका का नाम पल्लवी है. बताया जा रहा है कि पल्लवी की मां की मौत पिछले महीने 27 अप्रैल को कोरोना से हो गई थी. मां की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी. मंगलवार की दोपहर को जब उसके पिता और अन्य परिजन घर पर नहीं थे तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. उसके बाद साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई. 


पल्लवी के पिता जब घर लौटे तो देखा कि कमरा बंद है. उन्होंने आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई आहट नहीं आई. उसके बाद कमरे के गेट को किसी तरह खोला गया तो वह फंदे से लटक रही थी और पल्लवी की मौत हो चुकी थी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पिता ने थाने में दिए आवेदन में मां की मौत के बाद उसके डिप्रेशन में होने का जिक्र किया है.