ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना में कोरोना संक्रमित मिली महिला, गया में भी 5 नए केस मिले...

पटना में कोरोना संक्रमित मिली महिला, गया में भी 5 नए केस मिले

27-Dec-2022 06:08 PM

PATNA: बिहार में कोरोना अब धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। गया के बाद अब पटना में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। पटना के दुल्हिनबाजार में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जबकि गया में भी कोरोना के 5 नए केसेज सामने आए हैं।


गया के डुमरिया प्रखंड में 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि सोमवार को यानि कल बोधगया में 12 विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और आज 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गयी है। गया सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सभी संक्रमितों का सैंपल पटना के IGIMS हॉस्पिटल भेजा गया है। चीन सहित कई देशों में मौत का तांडव मचाने वाले कोरोना के BF7 वैरिएंट को लेकर बिहार में भी लोग दहशत में हैं।  


पटना के दुल्हिन बाजार में रहने वाली 26 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव हो गयी है। आश्चर्य की बात है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बावजूद वो कोरोना संक्रमित हो गयी हैं। आरटीपीसीआर जांच में इसकी पुष्टि हो पायी है। महिला में पाए गए संक्रमण के वैरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। महिला के संपर्क में आए 8 लोगों का भी कोविड टेस्ट कराया गया है। पटना सिविल सर्जन केके राय ने इस बात की जानकारी दी है।