BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
12-May-2020 07:54 AM
PATNA : CBSE के दसवीं और बारहवीं के कॉपी चेकिंग पर आज फैसला लिया जाएगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार की शाम कहा कि दसवीं बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होगा.
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन को हरी झंडी मिलने के बाद पटना में स्कूल रीजनल ऑफिस की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी बात यह है कि पटना में सीबीएसई का ऑफिस जहां है वह इलाका कंटेनमेंट जोन में आता है और कंटेनमेंट जोन में हर एक चीज बंद रखने की बात बिहार सरकार द्वारा पहले ही कही जा चुकी है. इसके बाद अब कॉपियों की जांच पर संशय उत्पन्न हो गया है.
कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभाल रहे एक नोडल ऑफिसर ने बताया कि अब तक ऑफिस से कोई भी निर्देश नहीं मिला है. हम लोग निर्देश आने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने कहा कि 18 मार्च को कोविड- 19 को देखते हुए मूल्यांकन स्थगित किया गया था. अब गृह मंत्रालय ने सीबीएसई के 3000 स्कूलों को मूल्यांकन के लिए खोलने की अनुमति दी है. कॉपी शिक्षकों के घर पर भेजी जाएगी सभी रीजनल सेंटर और मूल्यांकन केंद्रों को कहा गया है कि वह कोविड-19 को लेकर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए मूल्यांकन शुरू कर दें. लेकिन पटना में मूल्यांकन को लेकर अभी संशय बरकरार है.