मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Sep-2024 12:55 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की दबंगई सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन द्वारा एक युवक की पिटाई से नाराज युवक के परिजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पर हमला बोल दिया और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। देर रात तक हाई वोल्टेड ड्रामा चलता रहा।
दीघा थाना क्षेत्र स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन के घर कुछ लोगों ने देर रात हमला बोल दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने एक लड़के की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद लड़के के घरवालो ने शशि रंजन के घर हर हमला बोल दिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
दरअसल, शनिवार की शाम करीब आठ बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज युवक के परिजनों और उनके सहयोगियों ने शशि रंजन के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।