बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
09-Aug-2023 08:58 PM
By First Bihar
PATNA : देश समेत बिहार में साइबर क्राइम का जाल इस कदर बिछ गया है कि कोई भी खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन साइबर अपराधी किसी न किसी को अपनी जद में नहीं लेते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कोचिंग पढ़ाने वाले एक टीचर पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के नंबर पर उसकी तस्वीर और अश्लील मैसेज भेज रहा था।
दरअसल, पटना के एक हॉस्टल में रहकर कॉम्प्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट को टेलीग्राम एप पर एक नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है। आरोपी ने पीड़िता की एक दोस्त के मोबाइल पर भी अश्लील वीडियो भी भेजा। वह युवती को धमकी दे रहा है कि वह उससे बात करे, नहीं तो उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। जिसके बाद डरी लड़की ने इसको लेकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
युवती ने अपनी शिकायत में साइबर थाना पुलिस को बताया कि एक युवक जो उसे पहले कोचिंग में पढ़ाता था। वह दूसरे के नाम से एक फेसबुक आईडी बनाकर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को फोटा भेजता है।आरोपी पीड़िता की तस्वीर का दुरुपयोग कर अश्लील मैसेज भी करता है। फिलहाल पुलिस फेसबुक आईडी को बंद कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।