मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Dec-2024 10:37 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गयी है। बंद घर को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार बदमाशों ने पटना के बाढ़ अनुमंडल के वार्ड 17 में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां सीएसपी कर्मचारी के घर से करीब 13 लाख की चोरी कर ली।
मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने 10 लाख का गहना और करीब 3 लाख कैश की चोरी कर ली। घटना बाढ के 17 नंबर वार्ड की है जहां चोरी की भीषण घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य मुंडन संस्कार में गये हुए थे। 7 दिसंबर को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गयी है। इस बात की सूचना मिलते ही सीएसपी कर्मचारी परिवार के साथ घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है। गोदरेज आलमीरा से पूरा सामान गायब है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि गोदरेज में 2 लाख 90 हजार कैश रखा हुआ था और 10 लाख का गहना था जिसे बदमाशों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले लेकिन जाते समय एक ने अपना चप्पल वही छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। भीषण चोरी की घटना से पूरा परिवार सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।