ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

पटना : चोर पूरी ATM उखाड़ ले गए.. और पटना पुलिस अबतक CCTV देख रही

21-Oct-2021 12:29 PM

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था का हाल क्या है यह बात किसी से छिपी नहीं है। पटना पुलिस का इकबाल बिल्कुल खत्म हो चुका है। यही वजह है कि हर दिन राजधानी पटना में किसी न किसी बड़े आपराधिक वारदात को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना पुलिस को और ज्यादा शर्मसार करने वाला है। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में चोरों ने एचडीएफसी का पूरा एटीएम उखाड़ लिया है। चोर एटीएम मशीन को अपने साथ लेकर चले गए और पुलिस इस मामले में अब तक कोई एक्शन नहीं ले पाई है।


मामला इशुपुर नहर के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से जुड़ा है। यहां आधी रात के वक्त आए चोरों ने पहले एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की जब इसमें सफलता नहीं मिली तो चोर एटीएम मशीन ही उखाड़ कर अपने साथ ले गए। हैरत की बात यह है कि इस पूरी वारदात को चोरों ने उस जगह पर अंजाम दिया जहां से थोड़ी ही दूरी पर फुलवारीशरीफ थाने के 2 जवान ड्यूटी कर रहे थे। रात के वक्त हुई इस घटना के बाद पुलिस की नींद टूटी है और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


हैरत की बात यह है कि चोरों ने ना केवल एटीएम मशीन उखाड़ा बल्कि उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में रख कर फरार हो गए। एचडीएफसी एटीएम से थोड़ी ही दूरी पर इस वक्त उर्स मेला का आयोजन चल रहा है। यहां पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के जवानों ने इसके बारे में अपने वरीय अधिकारी को सूचना दी है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि एचडीएफसी एटीएम में कितना कैश लोड था लेकिन इस बात की संभावना जताई जा रही है कि बीते शाम ही उस में कैश लोड किया गया था और रात तकरीबन 1 बजे चोर एटीएम को उखाड़ कर अपने साथ ले गए।