कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे
15-Aug-2023 10:21 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : पूरा देश आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी पटना स्थित लोजपा (रामविलास ) में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया। इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने समेत कई राजनेता मौजूद रहे।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि - आज हमारे लिए काफी सौभाग्य की बात है कि आज हमलोग आजदी का पर्व मनाया जा रहा है। आज हम देश को आजदी दिलवाने वाले सभी बलिदानी को नमन करने का दिन है। इस मौके पर देश में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता की बात करते हैं। आज हमारा देश विकास की पथ पर अग्रसर है इससे बेहतर बात क्या हो सकती है।
इसके आलावा चिराग पासवान ने लालू यादव के तरफ से पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयानों को लेकर कहा कि- देश की जनता ने दो-दो बार उन्हें देश के प्रधानमंत्री के लिए चुना है। 2014 से बड़ा जनादेश 2019 में मिला इस बात में कोई संदेह नहीं है कि 2019 से बड़ा जनादेश 2024 में मिलेगा। विकसित राष्ट्र की सोच प्रधानमंत्री ने लाल किला की प्राचीर से दिखाई है ऐसी सोच महागठबंधन या विपक्षी दलों का जो गठबंधन है उनके पास नहीं ह।
चिराग ने कहा कि, 2029 में हिंदुस्तान विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचानी जाएगी। देश के लोगों का पीएम मोदी के प्रति हर वर्ष चुनाव दर चुनाव बढ़ता ही जा रहा है। जो ऐसा बोलते हैं कि प्रधानमंत्री लालकिला की प्राचीर से अगली बार झंडा नहीं फहराएंगे वह लोग अपनी घबराहट को छुपा रहे हैं।