Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
13-Jun-2022 07:24 PM
PATNA: राजधानी पटना में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिहटा के कन्हौली गांव की है। यहां चिकन पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, कन्हौली निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार, जो ऑटो चलाने का काम करता था। सोमवार को अपने दो अन्य दोस्तों 16 वर्षीय मनीष कुमार और 17 वर्षीय मनोज के साथ चिकन पार्टी कर रहा था। अभी चिकन बनाने की तैयारी चल रही थी। विकास चिकन बनाने की तैयारी कर रहा था जबकि मनीष और मनोज चाकू से प्याज काट रहे थे। इसी दौरान तीनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मनीष और मनोज ने विकास पर हमला बोल दिया। जिस चाकू से दोनों प्याज काट रहे थे उसी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर विकास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ विकास जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मृतक विकास के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।