BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
27-Jan-2023 08:19 PM
By First Bihar
PATNA: चाय की दुकान में चाय पी रहे चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बेहोश होकर चारों दुकान के पास गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में चारों को अस्पताल ले जाया गया। चाय पीने के बाद जिनकी तबीयत खराब हुई उनमें एक महिला भी शामिल है। घटना पटना पालीगंज के लाला बंजारा गांव की है। जहां एक महिला और 3 पुरुष चाय पीने के बाद अचानक बेहोश हो गये।
इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां अब सभी ही हालात सामान्य हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित आशा देवी की चाय की दुकान पर सभी चाय पीने गये थे। पप्पू ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद और देवेंद्र यादव को चाय देने के बाद आशा देवी खुद चाय पीने लगी।
चाय पीने के बाद आशा देवी समेत तीनों लोगों को अचानक उल्टियां होने लगी। उल्टी करने के बाद चारों का सिर चकराने लगा और सभी दुकान के पास ही गिर गये। जिसके बाद चाय दुकान पर अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने सभी को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। फिलहाल चारों की स्थिति पहले से बेहतर है। चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने का क्या कारण था यह अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन कुछ लोग इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं।