ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

पटना में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

26-May-2023 08:51 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्र का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियारों के साथ साथ खई उपकरणों के जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।


पटना के ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में अवैध हथियार बनाने की मिली फैट्री संचालित की जा रही है। प्राप्त सूचना के बाद सदर एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित एक घर में छापेमारी की जहां घर के नीचे बने तहखाने में मिनी गन फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था।


एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुगेंर के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पटना में रहकर हथियार बनाने के काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार मो. चुन्ना और मो. अहसान के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। छापेमारी के दौरान कई अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के सामान बरामद किए गए हैं।