ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / पटना में छेड़खानी की वजह से हॉस्टल के छात्रों का बवाल, बाइक...

पटना में छेड़खानी की वजह से हॉस्टल के छात्रों का बवाल, बाइक और दुकान में लगाई आग; मारपीट में दो घायल

16-Aug-2023 09:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पिछले दिनों से लोगों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध से जुड़ा कोई न कोई नया मामला निकल कर सामने नहीं आता हो।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महज के मामूली से विवाद को लेकर हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर बबाल हुआ और उसके बाद बाइक और दुकान में अगलगी की भी घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही इस घटना में मारपीट के दौरान दो लोग बुरी तरह से घायल भी बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक़, राजधानी पटना में मंगलवार को दो गुट में मारपीट के बाद जमकर बवाल हो गया। हॉस्टल के छात्रों ने दूसरे गुट के कुछ युवकों की पिटाई कर दी। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। उनका सिर फट गया। सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद रात में जमकर बवाल काटा गया। हॉस्टल के लड़कों ने दो बाइक और दुकान में आग लगा दी। इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि, दोनों गुटों में छेड़खानी की वजह से विवाद हुआ। पहले दो गुटों के बीच मारपीट हुई। हॉस्टल छात्रों ने जब दूसरे गुट की पिटाई की तो दो युवकों का सिर फट गया। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। मारपीट की घटना दोपहर में हुई। तनाव को देखते हुए गांधी घाट पर पुलिस तैनात की गई। इसके बाद रात में जबरदस्त बवाल मच गया। दोपहर की घटना के बाद गुस्साए लड़कों ने आगजनी कर दी।