ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

पटना में चाचा ने भतीजे को जिंदा जलाया, संपत्ति के विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात

21-Sep-2021 07:29 AM

PATNA : पटना में एक के चाचा ने अपने भतीजे को जिंदा जला डाला। संपत्ति के विवाद में चाचा ने रिश्ते का खून कर डाला। अपने 17 साल के भतीजे के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर उसके शरीर में आग लगा दी। यह पूरा मामला पटना के गौरीचक थाना इलाके से सामने आया है। गौरीचक थाना इलाके के उसफा दरियापुर गांव में संपत्ति विवाद के कारण एक चाचा ने अपने भतीजे को जिंदा जलाकर मार डाला।


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार नाम के एक शख्स ने अपने 17 साल के भतीजे और रोशन कुमार को केरोसिन से नहला दिया और फिर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। रोशन दरियापुर गांव के रहने वाले जयराम प्रसाद उर्फ बबलू साव का इकलौता बेटा था। वह गांव में रहकर ही पढ़ाई करता था। चाचा मुकेश कुमार उसकी लाखों की जमीन हड़पना चाहता था और इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह रोशन और उसके चाचा-चाची के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद चाचा ने लाठी-डंडे से पीटकर रोशन को के कमरे में बंद कर दिया और बाद में उसे जला डाला। 


इस पूरी वारदात को लेकर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चाचा मुकेश कुमार चाची रानी देवी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के मामा अनिल कुमार गुप्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। कमरे में रोशन को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद ग्रामीण उसके घर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा तोड़कर रौशन का शव बाहर निकाला। आपको बता दें कि मृतक रोशन के पिता जयराम प्रसाद बाहर रहकर काम काज करते हैं।