ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

सुशासन के सरकार पर सवाल! पटना में बस ड्राइवर-कंडक्टर की गुंडागर्दी, दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

30-Jun-2023 11:36 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में बस के ड्राइवर और खलासी की गुंडई देखने को मिली. एक सहायक दारोगा को बस वालों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा. बस स्टैंड में ड्यूटी पर तैनात ASI रामदेव प्रसाद यादव को बस ड्राइवर-कंडक्टर ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की. जिससे सहायक दरोगा बुरी तरह घायल हो गए. वही, पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपित की पहचान की जा रही है.


यह घटना राजधानी के फुलवारीशरी  के बैरिया बस स्टैंड की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार कि यहां एएसआई रामदेव प्रसाद ड्यूटी पर तैनात थे. इसी बीच रास्ते पर लगे बस को हटाने के लिए ASI ने कहा तो बस ड्राइवर मनीष तिवारी भड़क गया और खलासी के साथ मिलकर उनसे भिड़ गया. फिर दोनों ने मिलकर ASI लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने लगा. वही इस दौरान बस स्टैंड में अफरातफरी का मच गई.


वही घटना की सूचना मिलने के बाद रामकृष्णा नगर थाने के पुलिसकर्मी आनन फानन में मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस को देखते ही भीड़ में शामिल लोग फरार हो गए. पुलिस ने आरोपित बस ड्राइवर मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. फरार खलासी और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. जानकारी दी गई है कि ASI पर अन्य कई लोगों ने मिलकर हमला किया था.


रामकृष्णा नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी ASI रामदेव प्रसाद यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. ड्राइवर मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं अज्ञात खलासी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उनकी पहचान करने में पुलिस जुटी है.