RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
10-Mar-2024 11:53 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा माधोपुर गांव की है।
मृतक का पहचान दियारा इलाके के माधोपुर गांव निवासी 60 वर्षीय धन्नू राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर धन्नू राय बधार में पशु के लिए चारा लाने गए थे। इसी दौरान जमीन के पुराने विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने धन्नू राय पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
सिर पर चोट लगने के बाद धन्नू राय बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।