Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
04-Jan-2023 01:30 PM
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रदर्शन कर रहे BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। छात्रों ने आज मार्च का आह्वान किया था। इसी के तहत छात्रों ने मार्च निकाला था। मार्च के दौरान BSSCअभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गये और पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे।
छात्रों को आगे बढ़ने से पुलिस ने मना किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद पुलिस ने मार्च कर रहे BSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस की लाठीचार्ज से कुछ छात्र घायल हो गये। वहीं कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं BSSC अभ्यर्थी तीनों एक्जाम कैसिंल करने की मांग पर अड़े हैं। जबकि लाठीचार्ज मामले पर पटना एडीएम ने कहा कि रुल ऑफ लॉ मेंटेंन किया गया है।
बता दें कि BSSC पेपर लीक होने के बाद से छात्र गुस्से में हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मार्च के लिए आज वे पटना की सड़कों पर उतरे थे। तभी पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुई जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद छात्रों से मिलने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पहुंच गये। उन्होंने BSSC अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों से अवगत हुए।
छात्रों के मार्च को देखते हुए डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। BSSC अभ्यर्थियों की बाते सुनने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए और इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से मार्च नहीं कर रहे थे। पुलिस को चकमा देकर छात्रों ने रूट बदल लिया था। एक्जीविशन रोड से होते हुए छात्र डाकबंगला चौराहा पहुंच गये। छात्रों का प्लान आगे की तरफ जाना था। बिना अनुमति के छात्रों को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया।
इसी को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को रोकने का काम किया। जबकि जेपी गोलंबर पर छात्रों को रोकने के लिए पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी लेकिन चकमा देकर छात्र एक्जिविशन रोड की तरफ से होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंच गये। छात्रों के सिर फटने की बात को टाउन डीएसपी ने नकार दिया उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण ढंग से मांग रखने का मौका दिया गया था लेकिन छात्रों ने सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा छात्रों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। छात्रों को पीछे धकेला गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरत में बिना अनुमति के छात्रों को आगे नहीं बढ़ने देंगे। शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेंगे तो हम करने नहीं देंगे।