बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Jun-2024 04:36 PM
By First Bihar
PATNA : पटना की सड़कों पर चलना भी अब खतरे से खाली नहीं है। कब कौन हादसे का शिकार हो जाए, कहना मुश्किल है। पटना सिटी के दीदारगंज थानाक्षेत्र के बाईपास में एक ऐसी ही घटना हुई है जिससे अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल, अचानक रोड पर चल रहे एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटो से टकरा गयी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच गयी। इस घटना से इलाके में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना लोगों ने दीदारगंज थाने को दे दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से दोनों वाहनों को हटाया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। दीदारगंज थाने की पुलिस ने बताया कि अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। जिसके कारण ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गयी। हालांकि यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
बताया जाता है कि फतुहा से पटना की ओर एक अनियंत्रित ट्रक आ रही थी तभी दूसरी तरफ से एक ऑटो फतुहा की ओर जा रही थी तभी दीदारगंज के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया जिसके कारण दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर हो गयी। जिससे ट्रक और ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो रास्ते पर पलट गई और ड्राइवर दब गया। किसी तरह लोगों ने उसे ऑटो से बाहर निकाला जिसके कारण उसकी जान बच गयी।