ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में आशिक ने गर्लफ्रेंड की मां को मारी गोली, माशूका के घर...

पटना में आशिक ने गर्लफ्रेंड की मां को मारी गोली, माशूका के घर में घुसकर किया मर्डर

03-Jan-2020 08:51 AM

PATNA : राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग के मामले में एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक महिला की बेटी के आशिक ने ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपने एक रिश्तेदार के साथ माशूका के घर में घुसकर प्रेमी ने उसकी मां का मर्डर करने का दुस्साहस किया. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


आशिक ने किया माशूका की मां का मर्डर
वारदात पटना जिले के मसौढ़ी इलाके की है. जहां गौरीचक थाना के खैरा गांव में एक आशिक ने अपनी प्रेमिका की मां का ही मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान खैरा गांव के रहने वाले शंभु राम की पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी संटू चौधरी और गीता देवी की बेटी के बीच कई दिनों से अफेयर चल रहा था.


कई दिनों से चल रहा था अफेयर
आरोपी आशिक संटू चौधरी और गीता देवी की बेटी रिलेशनशिप में थे. दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी. बताया जा रहा है कि गीता देवी को यह शादी मंजूर नहीं थी. वह हमेशा इसका विरोध करती थी. प्रेमी संटू चौधरी कोर्ट मैरिज के बाद माशूका को अपने घर में ही रखता था. एक ही गांव में होने के कारण लड़की की मां को यह बात बार-बार खटकती थी. इसी बात को लेकर अक्सर झंझट होती रहती थी.


रिश्तेदार के साथ घर में घुसकर मारी गोली
गौरीचक थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि संटू ने अपनी सास का मर्डर का प्लान रचा. वह गुरुवार की शाम को अपने जानीपुर थाना इलाके के आकोपुर गांव के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार चंदेश्वर चौधरी के बेटे गुड्डू चौधरी के साथ माशूका के घर में घुस गया. उसने घर में ही गीता देवी को गोली मार दी. जिससे वह जख्मी हो गई. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.


आरोपी रिश्तेदार को ग्रामीणों ने दबोचा
वारदात के बाद आरोपी आशिक संटू मौके से भागने में कामयाब रहा. जबकि भागने के दौरान गांववालों ने उसके रिश्तेदार गुड्डू चौधरी को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से गुड्डू को छुड़ाकर पीएमसीएच में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.