ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में आशिक के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां, टेंशन में...

पटना में आशिक के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां, टेंशन में जी रहा है पीड़ित पति

08-Mar-2020 03:29 PM

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. दो बच्चों की मां अपने आशिक के साथ फरार हो गई है.  जिसको लेकर उसका पति काफी टेंशन में है. पीड़ित पति ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. जहां मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर से एक महिला अपने आशिक के साथ फरार हो गई है. फरार महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस में की है. पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर चली गई है. पत्नी की उम्र 28 साल बताई जा रही है. पति ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. शादी के नियत से कोई उसकी पत्नी को भगा ले गया है. साथ में बच्चों को भी बहला-फुसलाकर गायब कर दिया गया है.


इस घटना के बाद से पीड़ित पति काफी टेंशन में जी रहा है. अपने स्तर से पति अपनी पत्नी को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, मगर उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली. पति अब और भी ज्यादा परेशान हो गया है. पीड़ित पति ने थाने में अज्ञात शख्स के ऊपर मामला दर्ज कराया है. पुलिस की माने तो फरार पत्नी की तलाश जारी है. पुलिस आरोपी शख्स को भी ढूंढ रही है.