ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना में बम विस्फोट, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी, इलाके में मची अफरातफरी

02-Sep-2021 02:07 PM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बम धमाका हुआ है. बम ब्लास्ट से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस बड़ी घटना के बाद अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है. 


घटना पटना जिले के बाढ़ स्थित मसूदबिगहा क्षेत्र के नीलं हॉल के पास की है, जहां कचरे के ढेर में बम ब्लास्ट से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. बम धमाके की आवाज सुनते ही लोगों ने फ़ौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाके की छानबीन की. 


इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक कचरे के ढेर बम ब्लास्ट हुआ. धमाके की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है.