ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / पटना में BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, आज आएंगे अमित शाह

पटना में BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, आज आएंगे अमित शाह

31-Jul-2022 07:15 AM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सात राष्ट्रीय मोर्चों की दो दिवसीय संयुक्त कार्यसमिति की बैठक शनिवार से पटना में शुरू हो गई है. कल यानि 30 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे. जबकि आज 31 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह पटना आयेंगे. कार्यसमिति में शामिल होने देशभर से 750 नेता राजधानी पटना पहुंचे हैं. अमित शाह की भव्य स्वागत की तैयारी बिहार बीजेपी ने पूरी कर ली है. एयरपोर्ट से लेकर ज्ञान भवन तक चप्पे-चप्पे को होर्डिंग-बैनर तथा तोरणद्वारों से पाट दिया गया है.


गृह मंत्री अमित शाह 31 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे पटना पहुंचेंगे. 3.30 बजे वह ज्ञान भवन पहुंच कर जेपी नड्डा के साथ संयुक्त मोर्चा के समापन सत्र में भाग लेंगे. शाम साढ़े पांच बजे दोनों नेता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और यहां कुछ बैठकों में शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रविवार को कई कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. सुबह मोर्चों की शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे तो दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय से 16 जिलों में तैयार भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन व 7 जिलों के भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे


बिहार में बीइजेपी के लिए आज का दिन बेहद खास है. पटना में बीजेपी के सभी सात राष्ट्रीय मोर्चों की दो दिवसीय संयुक्त बैठक शनिवार से शुरू हो गई है. इसको लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गज़ब का उत्साह देखा जा रहा है. इस बैठक की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की. जेपी नड्डा राजधानी पटना पहुंचकर रोड शो भी किये. वहीं, कल आज को गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचेंगे.