लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
29-Jun-2021 08:02 AM
PATNA : बीते 2 साल से गाड़ी चलाते हुए जो सबसे भरोसेमंद बन बैठा था उसी शख्स ने 22 लाख रुपए उड़ा लिए। जी हां, मामला राजधानी पटना का है। यहां एक बीजेपी के नेता के ड्राइवर ने 22 लाख रुपए उड़ा लिए हैं। पटना के मीठापुर स्थित संजय नगर के रहने वाले कुमार अभिषेक का ड्राइवर उनका 22 लाख रुपया लेकर फरार हो गया है। कुमार अभिषेक पटना महानगर बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं और वह नगर निगम में ठेकेदारी का काम करते हैं।
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक कुमार अभिषेक की तरफ से बोरिंग रोड के आनंदपुरी में एक सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा था। रविवार को कुमार अभिषेक अपनी कंस्ट्रक्शन साइट को देखने गए थे। तभी उनका ड्राइवर गाड़ी में रखे 22 लाख रोये लेकर फरार हो गया। ड्राइवर का नाम रोहित है और वह बेगूसराय के शाहपुर का रहने वाला है। इस मामले में बीजेपी नेता ने पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बीजेपी नेता के यहां रोहित बीते 2 साल से काम कर रहा था। वह उनके घर में ही रहता था और परिवार के सदस्य जैसा हो गया था। कुमार अभिषेक के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है कि वह अपनी गाड़ी में क्या छोड़ कर गए थे। इसके पहले भी कई बार ऐसा हुआ लेकिन रोहित ने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक रोहित का ननिहाल बाढ़ में है। उसके मामा ने कुमार अभिषेक के यहां रोहित को काम पर रखवाया था। कुमार अभिषेक के मुताबिक उन्होंने अपने ड्राइवर रोहित को गाड़ी से निकलते वक्त यह कहा भी था कि तुम गाड़ी से मत निकलना, इसमें पैसे रखे हुए हैं लेकिन जब अभिषेक वापस लौटे तो ना रोहित था और ना ही कैश और गाड़ी की चाबी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में रोहित हाथ में कैश लिए जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।