Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
03-Apr-2024 09:13 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की एनडीए सरकार में भी अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। राजधानी पटना में इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। पटना में मंगलवार रात एक बुजुर्ग दंपति से लुटेरों ने जमकर लूटपाट की।
यहां पंजाब नैशनल बैंक के रिटायर्ड अधिकारी 68 वर्षीय बीएन सहाय और उनकी पत्नी रीना सहाय को बंधक बनाकर अपराधियों ने भीषण डकैती की। इतना ही नहीं विरोध करने पर डकैतों ने बीएन सहाय को बुरी तरह पीट दिया। उन पर चाकू और पिस्टल के बट से हमले किए गए, जिससे वे जख्मी हो गए। लुटेरे बुजुर्ग दंपति के घर करीब दो घंटे तक डकैती करते रहे और लाखों के गहने एवं रुपये लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि, कंकड़बाग थाना इलाके के 114 हाउसिंग कॉलोनी में डकैत रात के करीब आठ बजे ही रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर में घुस गए। दो घंटे तक अपराधी उनके घर में रहे और दंपति को बंधक बनाकर रखा। रात करीब दस बजे अपराधी दंपति के घर से बाहर निकले। तब जाकर उन्होंने अपने रिश्तेदारों एवं कंकड़बाग थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी।
वहीं, पीड़ित की परिजन एवं बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा ने बताया कि रात के वक्त दंपति अपने घर में ही टीवी देख रहे थे। उसी समय चार की संख्या में अपराधी घर में घुस गए। लुटेरों ने सबसे पहले टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि उनकी आवाज बाहर किसी को सुनाई न दे। इसके बाद उन्होंने दंपति से नकद रुपये और जेवरात निकालने को कहा।
उधर, जब रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने अपराधियों का विरोध किया तो उन्होंने उनके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए और जमकर पिटाई की। खून से लथपथ बीएन सहाय जमीन पर गिर गए। इसके बाद उनके घर के सारे सामान डकैत अपने साथ ले गए। परिजन के पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित को हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। हाथ में उन्हें कई टांके लगे हैं। कंकड़बाग थानेदार नीरज ठाकुर ने बताया कि पुलिस इस घटना की छानबीन करने में जुटी हुई है।