Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
17-Mar-2024 10:25 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बाइक और कार की भीषण टक्कर हुई। बाइक सवार को कार ने दूर तक घसीटा जिसके कारण दोनों गाड़ियों में आग लग गयी और दोनों वाहन जलकर खाक हो गये। यह हादसा फ़ुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रूपसपुर की है।
जहां दीघा-एम्स एलिवेटेड पुल पर कार और बाईक की भीषण टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गया। कार में फंसे बाइक को ड्राइवर घसीतते हुए भागने लगा इसी क्रम में दोनों गाड़ियों में आग लग गयी। इस हादसे में बाइक सवार और कार सवार दोनों घायल हो गये। आनन फानन में बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया। जबकि कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर दोनों गाड़ियों बीच सड़क पर जलकर खाक हो गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरा के रहने वाले जितेंद्र साह बाइक से पटना जा रहे थे तभी दीघा-एम्स एलिवेटेड सड़क पर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार फेंका गया और घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार सवार भागने लगा लेकिन बाइक कार में फंस गयी। सड़क पर रगराने के कारण कार और बाइक में भीषण आग लग गयी। आग लगता देख कार सवार मौके से फरार हो गया। जिसके बाद कार और बाइक बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगा और जलकर खाक हो गया। घायल बाइक सवार को एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।