ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / पटना में बीच सड़क पर गर्ल्स स्टूडेंट को दौड़ा -दौड़ा कर पीटा, कपड़े...

पटना में बीच सड़क पर गर्ल्स स्टूडेंट को दौड़ा -दौड़ा कर पीटा, कपड़े उतारे और कांटी दांत; जानिए क्या है पूरा मामला

27-Dec-2023 10:53 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में मनेर से एक हैरतअंगेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां स्कूल के क्लास रूम में दो क्लासमेट के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह मामला मारपीट पर पहुंच गया और एक छात्रा को उसके सहेलियों ने ही उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। उसके बाद वहां तो किसी तरह स्कूल टीचर ने मामला को निपटा दिया। लेकीन,असली कहानी स्कूल के बाहर शुरू हुई। 


मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में  जिस लड़की से बहस हुई थी वो लड़की बाजार से प्रैक्टिकल कॉपी लेने निकली थी। तभी इस लड़की को उसके दो सहेलियों ने उसे घेर लिया। उसके बाद पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं ये लोग इस लड़की अपने घर ले जाने लगीं। इसके बाद जब उसने मना किया तो उसके कपड़े उतार दिए। जींस खोल दी। 


इसके बाद जबरदस्ती घर में ले जाकर अपने परिवार के सामने भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि ये सभी लड़कियां 10वीं क्लास में पढ़ती हैं। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। आस - पास के लोग ही इस घटना को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। वहीं, किसी तरह सहेलियों के घर से भागकर छात्रा ने परिवार को पूरी कहानी बताई।


 उसके बाद अब  छात्रा की मां ने सहेलियों के खिलाफ मनेर थाने में लिखित आवेदन दिया है। इस दौरान दोनों सहेलियों ने छात्रा को कई जगह दांत से काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद किसी तरह छात्रा उन दोनों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि मेरी बेटी लोदीपुर बाजार प्रैक्टिकल की कॉपी लाने जा रही थी। इसी दौरान उसकी दो सहेली उसको हाथ से खींचकर घर के अंदर ले जा रही थीं। मेरी बेटी ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क पर ही पटककर उसके साथ दोनों मारपीट करने लगी। मेरी बेटी के कपड़े भी खोलने लगी। उसकी जींस भी खोल दी। किसी तरह मेरी बेटी घर भागकर आई।


उधर, इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया की इस लिखित आवदेन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी इस ममले में कुछ भी कहा जाना उचित नहीं है। जब जांच के रिपोर्ट सामने आएंगे उसके बाद ही इस मामले में कुछ भी कहा जाना उचित होगा।