Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
28-Apr-2024 11:16 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: राजधानी पटना में लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों ने एक बार फिर राजधानी से सटे मनेर में शनिवार की देर रात चाचा-भतीजा को गोलियों से भून डाला। इलाज के लिए दोनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि भतीजा बुरी तरह से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मनेर थाना के ब्रह्मचारी पोखर गांव के पास देव कुमार अपने भतीजा बिट्टू के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों घर के नजदीक पहुंचे, उनका पीछा कर रहे अपराधियों ने दोनों चाचा-भतीजा को गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चाचा देव कुमार की मौत हो गई जबकि बिट्टू का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।
डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है, जो सीने के आर-पार हो गई। दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी दोनों चाचा भतीजा का पीछा करते हुए ब्रह्मचारी गांव के नजदीक पहुंचे और दोनों को गोली मार दी। बिट्टू कुमार के बाह में गोली लगी है और वह घायल है। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है।