ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

27-Aug-2022 08:10 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी है, जबकि गोलीबारी की घटना में दो किशोर घायल हो गए हैं। घटना पटनासिटी के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने पटना-बख्तियारपुर हाइवे NH -30 को जाम कर दिया है और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर लोदीपुर गांव निवासी अरुण सिंह और उनकी पत्नीमंजू देवी के रूप में हुई है। जबकि गोलीबारी में अरुण सिंह के दो बेटे सुधीर कुमार और गोलू घायल हो गए हैं। इसके अलावे एक अन्य शख्स भी घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।


बताया ज रहा है कि मृतक अरुण सिंह का उनके पड़ोसी बैधु सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद को लेकर ही उनकी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह विवादित जमीन की मापी हुई थी। जमीन की मापी के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया था। शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने अरुण सिंह के घर में घुसकर दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात के बाद से आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने दर्जनों खोखा बराम किया है।