Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
05-Aug-2022 07:58 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव की है। यहां पैसा कलेक्शन कर बैंक लौट रहे फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्म से 8 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जनकारी के मुताबिक, पीड़ित फाइनेंस कर्मी अपनी बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहा था। इसी दौरान बिहटा के श्रीरामपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को रोका और हथियार दिखाकर उसके पास से 8 लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित फाइनेंस कर्मी से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।