25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-May-2024 10:45 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सियाराम ज्वेलर्स के मालिक से बदमाशों ने सरेआम 10 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद से राजधानी में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से बाइक-स्कूटी सवार अपराधियों ने बंदूक दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। भागते वक्त तीन राउंड फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। हालांकि, कारोबारी ने हिम्मत दिखाकर लुटेरों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार,पटना के कदमकुआं थाना इलाके में बाइक-स्कूटी सवार अपराधियों ने बंदूक दिखाकर स्वर्ण कारोबारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इस घटना की पुष्टि टाउन डीएसपी ने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वारदात तब हुई जब ज्लेलरी शॉप के मालिक अपनी दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर की ओर जा रहे थे। उनके पास 10 लाख रुपये कैश थे। लुटेरों ने दुकान से ही व्यापारी का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद रास्ते में अपराधियों ने उन्हें रोक दिया। लुटेरों ने बंदूक दिखाकर ज्वेलर्स से रुपये लूट लिए। जब व्यापारी ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।
उधर, व्यापारी ने हिम्मत दिखाकर लुटेरों का पीछा किया। इस दौरान लुटेरों ने करीब तीन राउंड फायर किए। इसमें व्यापारी बाल-बाल बच गए। भागमभाग में एक लुटेरा पकड़ा गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और लुटेरे की जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लिया। अन्य लुटेरों की तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है।