ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में 6 लोगों को लगी गोली, RJD के बिहार बंद के दौरान...

पटना में 6 लोगों को लगी गोली, RJD के बिहार बंद के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

21-Dec-2019 03:49 PM

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां आरजेडी की ओर से एनआरसी और सीएए के खिलाफ बुलाये गए बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकर्ता काफी उग्र हो गए. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई. जिसमें 6 लोगों को गोली लगने की सूचना मिल रही है. जबकि एक दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. पटना एसएसपी गरिमा मालिक और डीएम मौके पर मौजूद हैं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया है. 


घटना पटना के फुलवारी शरीफ इलाके की है. जहां टमटम पड़ाव के पास संगत पर प्रदर्शनकर्ताओं ने काफी उपद्रव मचाया है. कई राउंड फायरिंग भी की गई. जिसमें 6 लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. जबकि दो लोगों को पीएमसीएच और एक शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन पटना डीएम कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मालिक मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर सिटी एसपी अभिनव राज से मामले की जानकारी ली. सिटी एसपी अभिनव राज पहले से हालात पर काबू करने की कोशिश में जुटे हुए थे. भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने एक ऑटो को आग के हवाले किया है. कई दुकानों में भी घुसकर तोड़फोड़ की गई है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. लेकिन एक दैनिक समाचार और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों को गोली लगने की खबर सामने आ रही है. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.