ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पटना में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध खनन में लगे 20 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने कई नावों को लगाई आग

22-Dec-2023 10:22 PM

By Mayank Kumar

PATNA: बिहार में बालू के अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना के बिहटा और मनेर इलाके के सोन और गंगा नदी में माफिया द्वारा लगातार बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस के लाख कोशिश के बाजूद भी माफिया अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।


बालू माफिया धड़ल्ले से अवैध बालू खनन का काला कारोबार कर रहे हैं। जिसे लेकर आये दिन भोजपुर और पटना पुलिस सहित खनन विभाग अवैध बालू खनन के खिलाफ करवाई भी करती रहती है लेकिन बालू का काला कारोबार मनेर और बिहटा के नदियों में नही रुक रहा है। अवैध खनन की सूचना पर गुरुवार को बिहटा थाने की पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और नावों को भी जब्त कर लिया था।


इसी दौरान बालू माफिया ने नावों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने अवैध बालू खनन से जुड़े 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहटा थाना अध्यक्ष रामा शंकर सिंह द्वारा बताया कि अमना बाद और पथलौटिया बालू घाट पर चालीस से पचास नाव से अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। नावों के जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।