BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
29-Mar-2022 04:58 PM
PATNA: पटना में क्रिकेट एसोसियेशन की राजनीति करने वालों ने खिलाड़ियों के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया था. दो गुटों में बंटे क्रिकेट एसोसियेशन ने अलग अलग टीम बनाने का एलान लगा दिया था. आलम ये था कि क्रिकेट के अंतर्जिला टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पटना से दो टीमें पहुंच गयी थी. मंगलवार को पटना का पहला मैच था लेकिन दो टीम होने के कारण जिले के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से बाहर कर दिये का खतरा था. लेकिन आखिरकार मामला सुलझा लिया गया है.
बाहुबली के हस्तक्षेप से सुलझा मामला
सोमवार को पटना जिला क्रिकेट एसोसियेशन के दोनों गुटों की बैठक हुई. बैठक कराने से लेकर से लेकर दोनों गुटों में सहमति बनाने में बाहुबली रहबर आबदीन ने पहल की. रहबर आबदीन की छवि बाहुबली की रही है, फिलहाल वे पटना क्रिकेट एसोसियेशन के एक गुट के उपाध्यक्ष भी हैं. रहबर आबदीन ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने उनसे संपर्क कर विवाद को दूर कराने की अपील की थी. इसके बाद उन्होंने पटना क्रिकेट एसोसियेशन के दोनों गुटों की आपस में बैठक करायी.
रहबर आबदीन ने बताया कि दोनों गुटों का नेतृत्व कर रहे प्रवीण कुमार प्राणवीर और राजेश कुमार के बीच सहमति बनायी गयी. उसके बाद दोनों की राय से पटना की एक टीम चुनी गयी. इसमें 18 खिलाडियों का चयन किया गया. आज सुबह पटना से टीम को जहानाबाद भेज दिया गया, जहां हेमन कप टूर्नामेंट चल रहा है. पटना का आज इस टूर्नामेंट में वैशाली से मुकाबला हो रहा है. पटना टीम के कप्तान कुमार मृदुल बनाये गये हैं, वहीं उप कप्तान शशीम राठौर को बनाया गया है. टीम की मैनेजर मधु शर्मा बनायी गयी हैं जबकि निशांत कुमार को कोच बनाया गया है. रहबर आबदीन ने कहा कि पटना के खिलाडियों के भविष्य को बर्बाद होने से बचाने के लिए उन्होंने ये पहल की है, जिसका बेहतर परिणाम निकला.