ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव! गोली मारकर दो लोगों की हत्या की, सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी

23-Nov-2023 09:19 AM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों महिला और पुरुष का शव सड़क किनारे मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया है। एक साथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। पालीगंज के खीरीमोड़ स्थित मदारीपुर-फतेहपुर रोड में दोनों शव मिले हैं। 


मृतकों की पहचान खीरीमोड़ थाना क्षेत्र के गौशनगर निवासी राजेन्द्र यादव और महिला की पहचान महेशपुर गांव निवासी श्रद्धा देवी के रूप में हुई है। दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। अवैध संबंध को ही हत्या का कारण बताया जा रहा है।


गुरुवार की सुबह दोनों का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शुरुआती जांच में दोनों के अवैध संबंध में हत्या का मामला सामने आया है।