ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार को लगी गोली, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने बदमाशों की बुलेट जलाई

18-Nov-2022 03:42 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। गोलीबारी की इस घटना में चार अन्य लोगों को भी गोली लगने की खबर है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बुलेट को आग लगा दी है।


बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। बुलेट सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना से नाराज लोगों ने बदमाशों की बुलेट में आग भी लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को लोगों को चंगूल से बचाया।


जानकारी के मुताबिक करबिगहिया का रहने वाला राहुल कुमार एक कारोबारी है और उसकी अपनी एजेंसी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बंटी नाम के शख्स ने राहुल की हत्या कराने के लिए शूटर को बुलाया था। राहुल को गोली मारकर भाग रहे अपराधियों में से एक को लोगों ने खदेड़कर दबोच लिया लेकिन मुख्य शूटर मौके से फरार हो गया। लोगों का आरोप है कि वे एसएसपी को फोन लगाते रह गए लेकिन पटना एसएसपी ने फोन नहीं उठाया।


गुस्साए लोगों का कहना था कि राजधानी पटना में अपराधी बिना किसी डर के राह चलते लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं बावजूद इसके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैन की नींद में सो रहे हैं। राज्य की जो हालत है ऐसे में सारे कारोबारी बिहार से पलायन कर जाएंगे। लोगों का कहना था कि नीतीश कुमार ने पूरे पुलिस फोर्स को शराब पकड़ने में लगा रखा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।