ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह

भीषण गर्मी को लेकर पटना में स्कूलों का टाइमिंग बदला, अब 10:45 तक ही खुलेंगे स्कूल, पहले 11:45 तक था समय

भीषण गर्मी को लेकर पटना में स्कूलों का टाइमिंग बदला, अब 10:45 तक ही खुलेंगे स्कूल, पहले 11:45 तक था समय

18-Apr-2023 08:55 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में बढ़ती गर्मी और हवा के गर्म थपेड़ों को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने को लेकर आदेश जारी किया है। 19 अप्रैल से पटना जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल सुबह 10:45 तक ही संचालित होगी। पहले इसका समय 11.45 था। भीषण गर्मी के कारण बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूल का समय एक घंटा और कम कर दिया है। 


पटना सहित कई जिलों में पिछले चार दिनों से तापमान में ज्यादा वृद्धि हुई है। बच्चों को लू से बचाने को लेकर पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में आज हीट वेव की स्थिति बनी रही। बिहार में हीट वेव ने अप्रैल महीने में पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है। 


मंगलवार को शेखपुरा जिले में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो वही पटना में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   प्रचंड लू और भीषण गर्मी से स्कूली बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इससे बच्चों को अब थोड़ी राहत मिल सकेगी। 


गर्मी बढ़ने के साथ ही दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। लोग शाम होने के बाद ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। कई स्कूलों में गर्मी के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की खबरें भी आ रही हैं। बच्चों की इस परेशानी को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने यह आदेश जारी किया है।