ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटना में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस मुख्यालय के पास सजता था जिस्म का बाजार

02-May-2023 11:22 AM

By First Bihar

PATNA: पटना की पुलिस का इकबाल लगातार खत्म होता जा रहा है। पुलिस की नाक के नीचे अपराधी काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है। राजधानी पटना के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बिहार पुलिस मुख्यालय, जहां डीजीपी से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी बैठते हैं उससे चंद कदम दूर जिस्म का बाजार सजता था। दिल्ली और बंगाल जैसे दूसरे राज्यों से कॉन्ट्रैक्ट पर लड़कियां मंगाई जाती थी।


दरअसल, जिस्म का काला कारोबार शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजा बाजार इलाके में एस्ट्रो रिसॉर्ट गेस्ट हाउस में चल रहा था। जब इस बात की भनक पुलिस को हुई तो अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस टीम गेस्ट हाउस पहुंची और छापेमारी कर अलग-अलग कमरों से 6 लोगों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार लोगों में दे संचालक और देह व्यापार में लिप्त चार महिलाएं शामिल हैं।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्त में आई दो महिलाएं पश्चिम बंगाल और एक दिल्ली की रहने वाली है। लड़कियों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पटना लाया गया था। इवेंट में काम कराने के बहाने उनसे देह व्यापार का अवैध धंधा कराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के मुख्य संचालक और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के पास हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।