ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / पटना में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार शुरू, लोगों की पर्ची निकाल रहे...

पटना में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार शुरू, लोगों की पर्ची निकाल रहे सरकार

15-May-2023 02:11 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार शुरू हो गया है। बाबा बागेश्वर एक के बाद एक भक्तों की पर्चियां निकाल रहे हैं और उनकी समस्या का समाधान कर रहे हैं। दिव्य दरबार में मौजूद भारी संख्या में लोग अपनी पर्ची खुलने का इंतजार कर रहे हैं। दिव्य दरबार के बाद बाबा बागेश्वर हनुमंत पाठ का शुभारंभ करेंगे।


रविवार को कार्यक्रम में भारी भीड़ और गर्मी के कारण दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद हनुमंत कथा को समाप्त करते हुए बाबा बागेश्वर ने दिव्य दरबार को स्थगित करने की बात कही थी और लोगों से अपील की थी कि वे उनके कार्यक्रम में न आएं। वे नहीं चाहते थे कि वहां कोई अनहोनी हो जाए। हनुमंत कथा को बंद करने के बाद होटल पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिव्य दरबार नहीं लगाने की बात कही हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनका मन नहीं मान रहा है। उन्होंने देर रात होटल में ही दिव्य दरबार लगा दिया और लोगों की अर्जी स्वीकार की।


सोमवार की सुबह तक बाबा के दिव्य दरबार को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी लेकिन बाबा बागेश्वर तय समय पर तरेत पहुंचे और दिव्य दरबार लगा दिया। दिव्य दरबार में वे बारी बारी से भीड़ में मौजूद लोगों के नाम लेकर बुला रहे हैं और उनकी परेशानी सुनने के बाद लोगों की समस्या दूर करने के उपाय बता रहे हैं।