ब्रेकिंग न्यूज़

‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

पटना में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की रेड, माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग

08-Oct-2022 12:32 PM

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में पिछले दिनों अवैध बालू उठाव को लेकर हुई वर्चस्व की लड़ाई में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज बिहटा और मनेर के विभिन्न बालू घाटों पर छापेमारी की। छापेमारी अभियान में पटना पश्चिम सिटी एसपी, पालीगंज एएसपी, दानापुर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौजूद है। पुलिस की इस छापेमारी के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान बालू माफिया कामत राय के बेटों और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। कामत राय के घर से पुलिस ने एक देसी कट्टा, पांच गोली और कुछ कैश बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने कामत राय की पत्ती, उसकी दोनों बहूओं को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर बिहठा थाना में मामला दर्ज किया गया है।


बता दें कि पिछले दिनों बिहटा के अमनाबाद बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस की विशेष टीम ने अमनाबाद गांव में छापेमारी की थी। जिसमें अवैध बालू खनन में लगे दर्जनों पोकलेन मशीनों को जब्त किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने जब्त मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।