ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में ऑटो ड्राइवर ने पुलिसवाले पर फेंका गर्म तेल, सड़क पर ट्रैफिक...

पटना में ऑटो ड्राइवर ने पुलिसवाले पर फेंका गर्म तेल, सड़क पर ट्रैफिक पुलिस के जवान को तावा से पीटा

31-Dec-2019 06:09 PM

PATNA : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. पटना में एक ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के ऊपर गर्म तेल फेंक दिया. इतना ही नहीं ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के जवान की गर्म तावा से पिटाई भी कर दी. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. पुलिसवाले को इलाज के लिए आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


सड़क पर पुलिसवाले की पिटाई
घटना पटना जिले के मोकामा थाना इलाके की है. जहां जय प्रकाश चौक एक मामूली से विवाद में ऑटो ड्राइवरों और ट्रैफिक पुलिस के जवान में भिड़ंत हो गई. इस घटना में एक ऑटो ड्राइवर ने पुलिसवाले के ऊपर गर्म तेल फेंक दिया. इतना ही नहीं उसने गर्म तावा से सड़क पर जवान की पिटाई भी कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के जवान गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान ही ऑटो ड्राइवर को पकड़ा गया. इस दौरान ही विवाद हो गया और ऑटो ड्राइवर पर भड़क उठा.


टिक्की-चाट की दुकान से लाया गर्म तावा
विवाद के बाद ऑटो ड्राइवर के सिर पर खून सवार हो उठा. उसने ट्रैफिक पुलिस के जवान पर गर्म तवा फेंक दिया. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने वहीं पर टिक्की-चाट बिक रहे ठेले पर से तेल समेत तवा का उठाकर ट्रैफिक पुलिस जवान के सिर पर दे मारा. जिससे पुलसीकर्मी जख्मी हो गया. पुलिस जवान को सड़क पर तड़पता छोड़कर पुलिस जवान को छोड़ सभी ऑटो चालक फरार हो गए. 


एक आरोपी ऑटो ड्राइवर अरेस्ट
घटना की सूचना मिलते ही फौरन स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची. उसके बाद घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी ऑटो ड्राइवर को अरेस्ट किया है. गिरफ्त चालक से घटना और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.