LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
22-Jun-2023 10:47 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना और इसके आस-पास इलाके में साइबर क्राइम का मामला काफी बढ़ चुका है. हालांकि सरकार ने राज्य के सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित किए है और उसे चालू भी किया है, लेकिन साइबर क्राइम का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बता दे पटना के पास नौबतपुर थाने की पुलिस को एक बैंक के अधिकारियों के द्वारा एक वीडियो मिला. वीडियो देखने के बाद पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए.
बता दे कुछ दिन पहले नौबतपुर बाजार के PNB एटीएम से एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड जैसी घटना हुई. जिसके बाद पीड़ित शख्स ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. बैंक की तरफ से भी थाने में लिखित शिकायत की गई है कि मशीन के साथ छेड़छाड़ किया गया है. जब पुलिस ने ATM की जांच की और बैंक के तरफ से CCTV फुटेज मिली तो पुलिस के भी होश उड़ गए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित व्यक्ति के ATM में आने से कुछ देर पहले में दो युवक बड़े आराम से ATM के पास आते हैं और एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से दो युवक निडर होकर ATM के पास आते हैं और अपना काम करके निकल जाते है.
इस पूरे मामले पर फुलवारी एएसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बैंक के अधिकारियों के द्वारा इसकी शिकायत थाने में की गई है. एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड का मालला हुआ है. इस तरह के गैंग काफी सक्रिय हैं. आम लोग इस गैंग के शिकार हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बैंक डिटेल के आधार पर कार्रवाई कर रही है.