ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

पटना में अतिक्रमण हटाने को लेकर हो गया बड़ा कांड : दुकानदार ने उठाया खौफनाक कदम, हो गई मौत

पटना में अतिक्रमण हटाने को लेकर हो गया बड़ा कांड : दुकानदार ने उठाया खौफनाक कदम, हो गई मौत

17-Feb-2023 07:45 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने को लेकर हमेशा विवाद होता है। कभी पत्थरबाजी की जाती है तो कभी गोलीबारी की घटना भी सामने आती है। इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी से सटे इलाके पटना सिटी से जुड़ा हुआ है। जहां अतिक्रमण हटाने के विरोध में एक दुकानदार ने बड़ा कदम उठा लिया। जिसने इसकी जान भी चली गई।


दरअसल, राजधानी पीछे कुछ पिछले कुछ दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है इसी को लेकर जाओ नगर निगम की टीम पटना सिटी इलाके में पहुंची और अतिक्रमण कर दुकान लगाए लोगों को अपनी दुकान हटाने को कहा तो इसी दौरान एक दुकानदार ने अपने बदन में आग लगा लिया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया जिसके बाद उसे आनन-फानन में पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


वहीं, अतिक्रमण हटाने आए पुलिस, नगर निगम और आरपीएफ की टीम पर गुस्साए लोगों ने जमकर पथराव किया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। यह घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज गुमटी के पास का बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, मेहंदी गंज गुमटी के पास आरपीएफ और प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी उसी दौरान एक स्थानीय दुकानदार का प्रशासन की टीम से तू - तू मैं - मैं हो गया जिससे गुस्से में आकर दुकानदार ने यह खौफनाक कदम उठा  लिया।


इधर आरपीएफ और प्रशासन की टीम के इस निर्णय को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए और उनके द्वारा पुलिस की गाड़ियों और बुलडोजर पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। लोगों के गुस्से को देखकर पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके से वापस आना पड़ा।